Puja SahityaDelivery across India · 2–4 days
🐘

जय गणेश देवा

Jai Ganesh Jai Ganesh Deva

Daily puja · Every shubh beginning · Hindi

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत चार भुजाधारी । माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा । लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥

अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया । बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा । माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥

॥ शुभं भवतु ॥